मथुरा, मार्च 8 -- मथुरा। होली पर्व को लेकर जंक्शन की सुरक्षा के लिए आया अतिरिक्त पुलिस बल अपने अपने अनुभागों में वापस लौटने लगा है। आगरा अनुभाग का पुलिस बल 10 मार्च के बाद वापस होगा। होली पर जंक्शन रेलवे स्टेशन सहित सभी छोटे बड़े रेलवे स्टेशन की सुरक्षा के लिए राजकीय रेलवे पुलिस के तीन अनुभागों का अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। इसके साथ ही एक प्लाटून पीएसी की भी तैनाती की गई थी। इसके लिए आगरा, झांसी, मुरादाबाद अनुभागों का अतिरिक्त पुलिसबल लगाया था। होली का पर्व सकुशल समाप्त हो जाने के बाद सुरक्षा के लिए आया झांसी और मुरादाबाद अनुभाग का पुलिस बल वापस हो गया है। आगरा अनुभाग का पुलिस बल अभी जंक्शन की सुरक्षा में तैनात है।जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह ने बताया कि होली के लिए तीन अनुभागों का पुलिस बल जंक्शन और अन्य छोटे बड़...