शाहजहांपुर, फरवरी 22 -- सातवा बुजुर्ग गांव में होली की जगह को लेकर 2 वर्षों से विवाद चल रहा था जिसका आज समाधान किया गया। दो वर्ष पूर्व होली की भूमि पर गांव के दो लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया था इसके बाद लगातार विवाद चल रहा था इस वर्ष गांव के सभी लोगों ने एकजुट होकर कब्जा हटाये जाने की मांग की साथ ही कब्जा नहीं हटाए जाने पर सामूहिक रूप से होली त्यौहार का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। मामले की शिकायत प्रशासन से भी की गई जिसके बाद अधिकारियों ने मौका का निरीक्षण कर अतिक्रमण करता को खुद दीवार हटाने के लिए कहा गया था लेकिन अतिक्रमण करता द्वारा दीवार नहीं हटाए जाने पर रविवार को प्रशासन की मौजूदगी में अतिक्रमण कर बनाई गई दीवार हटा दी गई जिसके साथ ही होली स्थल का विवाद सुलझ गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.