रुडकी, मार्च 2 -- पुलिस टीम ने सोलानी पुल के पास चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के पास से 500-500 रुपये के 38 नकली नोट बरामद किए। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह सोनीपत से नकली नोट खरीदकर यहां बाजार में चलाने के लिए आ रहा था। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि रविवार की रात उप-निरीक्षक आनंद मेहरा अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि कलियर रोड पर सोनाली पार्क के सामने एक व्यक्ति बाइक के साथ खड़ा है, जो भारी मात्रा में जाली नोटों की सप्लाई करने की फिराक में है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...