बुलंदशहर, मार्च 7 -- कोतवाली देहात क्षेत्र के यमुनापुरम में होली पर्व को लेकर बातचीत कर रहे युवकों पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों, सरिया और चाकू से हमला कर दिया। मारपीट में कई युवक घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यमुनापुरम निवासी मोहित शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार मार्च को करीब साढ़े तीन बजे वह अपने भाई सचिन और साथियों मुकुल व विशाल के साथ ई-ब्लॉक कमर्शियल मार्केट यमुनापुरम के पास रास्ते किनारे खड़े होकर होली पर्व को लेकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान रचित जाट, तनिष्क जाट, अमित चौधरी, बिट्टू, सौरभ चौधरी निवासी विराट फार्म हाउस सुशीला विहार, दीपक चौधरी निवासी भूड़ तथा उनके साथ आए आठ-दस अन्य लोग नशे की हालत में वहां पहुंचे।हथियार लेकर पहुंचे, विरोध करने पर क...