विकासनगर, मार्च 3 -- मंगलवार सुबह से बाजार में होली की रौनक देखने को मिली। शाम को मुख्य बाजार में भीड़ बहुत ज्यादा बढ़ गई। भीड़ से जाम की स्थिति भी बनी। इस दौरान रंगों के साथ फल-फूल, किराना, मिठाइयों की दुकानों पर भीड़ देखने को मिली। लोगों ने अबीर व गुलाल समेत अन्य रंगों की जमकर खरीदारी की। होली का उत्साह सबसे ज्यादा बच्चों में देखने को मिला। बच्चों ने अपनी पसंद की पिचकारियां, पानी वाले रंग, गुब्बारे और स्प्रे सहित अन्य सामग्री की खरीदारी की। दुकानदार सौरभ, साहिल, राहुल, गगन, प्रकाश और सुमंत ने बताया कि इस बार होली काफी जल्दी है। महीने की शुरुआत होने से लोगों में इसका काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। थोक विक्रेता रामकुमार ने बताया कि इस बार होली पर करीब दो करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है। चंद्रग्रहण समाप्ति के बाद शाम को बाजारों ...