जहानाबाद, मार्च 2 -- प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा करपी, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित द गुरुकुल विद्यालय में होली की पूर्व संध्या पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कला प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर में विभिन्न कक्षाओं के बच्चों ने आकर्षक एवं मनमोहक रंगोलियां बनाई। किसी ने पारंपरिक होली के रंगों को उकेरा तो किसी ने सामाजिक संदेशों पर आधारित रंगोली तैयार की। रंगों के सुंदर समन्वय और रचनात्मकता ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर पूरी तरह उत्सवी माहौल में रंगा नजर आया। प्रतियोगिता के उपरांत बच्चों द्वारा कविता पाठ का भी आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने होली, भाईचारे और सामाजिक समरसता पर आध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.