एटा, फरवरी 28 -- एटा, होली का त्योहार नजदीक आते ही जिले में उल्लास और उमंग का माहौल बना हुआ है। इसके चलते शहर के मुख्य बाजारों से खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग रंग-गुलाल के साथ होली के रेडीमेड पकवानों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। इससे बाजारों में रौनक देखते ही बन रही है। होली की तैयारियां पूरी करने के लिए शहर के मुख्य बाजार घंटाघर, किराना बाजार, बूरामंडी, बांस मंडी और हाथी गेट बाजार में सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ना शुरू हो रही है। विशेषकर मावा, ड्राई फ्रूट्स, तेल और दाल, मसालों की दुकानों पर सर्वाधिक भीड़ देखी जा रही है। शनिवार को किराना बाजार के व्यापारियों ने बताया कि गुजिया बनाने के लिए सूजी, मैदा और चीनी की मांग में भारी उछाल आया है। बाजार में रेडीमेड चिप्स, पापड़ और कचरी के रंग-बिरंगे पैकेट भी ग्राहकों को खूब लुभा रहे ह...