भागलपुर, मार्च 6 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। होली पर दो दिनों के अवकाश के बाद गुरुवार से शहर में बने 12 मूल्यांकन केंद्रों पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटर और मैट्रिक परीक्षा 2026 की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य फिर से शुरू हो गया है। दो मार्च से शुरू मैट्रिक की कॉपियों की जांच 13 मार्च तक होगी। मैट्रिक का मूल्यांकन केंद्र एसएस बालिका इंटर नाथनगर, एसएम बालिका इंटर स्कूल मिरजानहाट, मोक्षदा इंटर स्कूल, जिला स्कूल, मारवाड़ी पाठशाला और सीएमएस हाई स्कूल हैं। वहीं इंटर परीक्षा की कॉपियों की जांच भागलपुर में नवस्थापित जिला स्कूल, झुनझुनवाला बालिका उच्च विद्यालय, राजकीय बालिका उच्च विद्यालय, क्राइस्ट चर्च गर्ल्स हाई स्कूल, टीएनबी कॉलेजिएट इंटर स्कूल और मिरजानहाट हाई स्कूल में चल रही है। मैट्रिक मूल्यांकन केंद्र एसएम बालिका इंटर स्कूल मिरजानह...