कन्नौज, मार्च 2 -- कन्नौज। होली की छुट्टियों के बावजूद शिक्षा विभाग और प्रशासन परीक्षा ड्यूटी को लेकर पूरी तरह सतर्क रहेगा। इन दिनों हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित की जा रही हैं। जिसको लेकर यह विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।जिला विद्यालय निरीक्षक पप्पू सरोज ने बताया कि एक से चार मार्च तक होली अवकाश के दौरान परीक्षा कार्य से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी बिना लिखित अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। आदेश की अनदेखी करने वालों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर बनाए गए स्ट्रांग रूम की 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित की गई है। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित केंद्र व्यवस्थापक और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कदम उठाए जाएंगे। अवकाश अव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.