शाहजहांपुर, मार्च 3 -- होली की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब खरीदारी के लिए घर से निकले पिता-पुत्र की तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना अल्हागंज क्षेत्र के ग्राम दहेंना निवासी 28 वर्षीय रविराज यादव अपने 8 वर्षीय बेटे पियूष के साथ होली की खरीदारी करने जलालाबाद जाने के लिए निकले थे। दोनों गांव के बाहर नेशनल हाईवे 730-सी पर ई-रिक्शा का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही अल्हागंज की ओर से आ रहे ई-रिक्शा को रुकवाकर वे उसमें सवार होने लगे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आई डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रविराज और उनके पुत्र पियूष के साथ ई-रिक्शा में पहले से बैठे समापुर निवासी मुन्ना लाल और सर्वजीत भी गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा...