बक्सर, मार्च 2 -- पेज चार पर बॉटम ---- चहल-पहल होली खेलने के लिए नई डिजाइन की टी-शर्ट और कुर्ता-पायजामा भी बाजार में उपलब्ध हैं और इनकी बिक्री भी अच्छी हो रही है कई रेंज में विभिन्न डिजाइनों की राजस्थानी और मालवी पगड़ियां बिक रही हैं कपड़ा, दूध, खोवा, पनीर, अबीर-गुलाल व किराना दुकानों पर लोगों की भीड़ फोटो संख्या 26 कैप्शन - सोमवार को रामरेखा घाट रोड में सजी रंग व पिचकारी की दुकान। बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रंगों के त्योहार होली को लेकर शहर के बाजारों में उल्लास देखते ही बन रहा है। शहर के बाजार में त्योहारी खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इस बार बाजार में नई डिजाइन की टोपी और पगड़ी उपलब्ध हैं। जिन्हें होली पर लोग पहनना पसंद कर रहे हैं। इनका शहर में क्रेज बढ़ रहा है। इसके साथ ही लोग होली के लिए विशेष कपड़े भी खरीद रहे हैं। जब...