हल्द्वानी, मार्च 3 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। होली की आड़ में नशे में अराजकता, गाली गलौज और माहौल बिगाड़ने वालों से पुलिस सख्ती से निपट रही है। कुमाऊं में अब तक 1200 से अधिक लोगों पर पुलिस तीन दिन के भीतर कार्रवाई कर चुकी है। पुलिस विभाग के आंकड़ों की बात करें तो होली पर्व को लेकर एक फरवरी से ही चेकिंग अभियान जारी हैं। अब तक 1200 से अधिक लोगों पर चालानी कार्रवाई पुलिस कर चुकी है। इनमें नशे में वाहन चलाना, अराजकता, गाली गलौज, माहौल खराब करना आदि शामिल हैं। सर्वाधिक 700 से अधिक लोगों पर यूएस नगर और नैनीताल जिले में कार्रवाई हुई है। आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से होली का त्योहार मनाएं। जो भी कुमाऊं की फिजा बिगाड़ने का काम करेगा, पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। सभी कप्तानों क...