बदायूं, मार्च 4 -- बिसौली, संवाददाता। हाईवे स्थित बिजलीघर के पास सोमवार देर रात बच्चों ने होली में लगा दी। आग से बिजली की केबल जल गई, जिससे आधे शहर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। घटना के बाद लोगों को पूरी रात परेशानी का सामना करना पड़ा। सेामवार रात करीब 11.30 बजे कुछ बच्चों ने वहां रखी होली में आग लगा दी। आग की लपटें पास से गुजर रही बिजली की केबल तक पहुंच गईं और केबल जलने से आपूर्ति बाधित हो गई। सोमवार रात 11:30 बजे से मंगलवार सुबह करीब आठ बजे तक आधा शहर अंधेरे में डूबा रहा। गर्मी और बिजली न होने से छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को दिक्कत उठानी पड़ी। कई घरों के इन्वर्टर भी जवाब दे गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ बच्चों को अपने साथ थाने ले गई। सुबह उन्हें समझा कर छोड़ दिया गया। इधर, मोहल्ले के लोगों ने लापरवाही पर नाराजगी जताते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.