रामपुर, मार्च 8 -- रामपुर। स्वार रोड खौद स्थित एक वेंकट हॉल में रविवार को राष्ट्रीय सैनी, मौर्य, कुशवाहा, शाक्य, माली महासभा का जिला स्तरीय होली मिलन सम्मान समारोह में अयोध्या से पधारे विशिष्ट अतिथि स्वामी परमानंद महाराज ने कहा कि होली का रंग वास्तव में रंगों का उत्सव होता है। प्रदेश अध्यक्ष सैनी सभा श्याम सिंह सैनी ने कहा कि हमें सभी संप्रदायों और सभी जातियों को एक जुटता के रंगों में रंग जाना चाहिए। सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सुनीता सैनी ने कहा कि होली का पर्व हमारे जीवन में रंग भरता है। इस मौके पर हरिओम मौर्य,भूकनलाल सैनी,सतपाल सैनी,अखिलेश कुमार सैनी और देवेंद्र सिंह सैनी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...