सिद्धार्थ, मार्च 6 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। होली के दिन बांसी नगर क्षेत्र में डहर झील में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। दोनों की किशोरों की मौत से न सिर्फ होली का रंग फीका पड़ गया बल्कि पूरे इलाके का माहौल गमगीन हो गया। काफी तलाश के बाद दोनों किशोरों का शव झील से बरामद किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्ट में भेज दिया।प्रतापपुर वार्ड निवासी अनुप (17) पुत्र बलदेव और आर्यनगर मोहल्ला निवासी शिवकरन (17) पुत्र संजीव दोनों दोस्त बुधवार को होली खेलने के बाद पटेलनगर वार्ड में डहर झील में नहाने चले गए। लोगों ने बताया कि झील में पड़े एक मत्स्य विभाग के डिब्बे पर बैठकर दोनों किशोर गहरे पानी में चले गए। वहां डिब्बा अचानक उलट गया और दोनों किशोर झील में डूबने लगे। घटना की सूचना पाते ही हजारों की संख्...