बदायूं, मार्च 6 -- बदायूं, संवाददाता। होली का पर्व मनाने के बाद लोगों ने अब अपने काम पर वापसी शुरू कर दी है, लेकिन गुरुवार के लिए कम संख्या में लोग ही अपने काम पर लौटे। आज से बड़ी संख्या में लोग काम पर वापसी करेंगे। ऐसे में रोडवेज बसों में भीड़ उमड़ना लाजमी है। दिल्ली, हरियाणा में कामकाज करने वाले लोग होली का पर्व मनाने के लिए अपने-अपने घरों पर आए थे, जो कि अब पर्व मनाने के बाद काम पर वापस लौट रहे हैं। होली के दूसरे दिन गुरुवार के लिए लोग अपने काम पर वापस हुये, लेकिन गुरुवार के चलते ज्यादातर लोग रुक गये जो कि आज अपने काम पर जाएंगे। ऐसे में रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ उमड़ेगी। रोडवेज अफसरों ने वापसी के लिए दिल्ली रूट पर उमड़ने वाली यात्रियों की भीड़ के लिए 30 और अतिरिक्त बसें लगायी हैं। कुल 117 बसें दिल्ली रूट पर जाएंगी। सहायक क्षेत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.