देहरादून, मार्च 3 -- रुड़की। रूप चंद शर्मा एजुकेशन ट्रस्ट के तत्वाधान में बिशंभर सहाय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में फूलों की होली मनाई गई। कार्यक्रम में संस्थान के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं व स्टाफ सदस्यों ने प्राकृतिक फूलों की पंखुड़ियों के साथ एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देकर सद्भाव का संदेश दिया। इस अवसर पर संस्थान के सचिव चंद्र भूषण शर्मा ने कहा कि होली का पर्व जीवन में नई ऊर्जा और उमंग का संचार करता है। फूलों की होली की परंपरा अत्यंत प्राचीन और सात्विक है। संस्थान का उद्देश्य एक ऐसा पारिवारिक वातावरण तैयार करना है, जहां प्रत्येक शिक्षक और कर्मचारी स्वयं को सुरक्षित और सम्मानित महसूस करे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...