हजारीबाग, मार्च 5 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि जिले में होली का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। जिला प्रशासन और पुलिस की सक्रियता के कारण पूरे जिले में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में प्रशासनिक सतर्कता दिखी। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने शांति समिति की बैठक आयोजित की थी, जिसमें सभी वर्गों से भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की थी। इसका भी असर दिखा। हर जगह सुरक्षा व्यवस्था कड़ी दिखी। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील इलाकों में गश्ती बढ़ा दी गई थी और अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए थे। आपात स्थिति के लिए जिले में 24 घंटे चिकित्सा सुविधा और स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित की गई थी। होली के दिन जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाक...