गढ़वा, मार्च 1 -- श्री बंशीधर नगर, प्रतिनिधि। नगर ऊंटारी थाना परिसर में होली महापर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से की। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से होली को आपसी भाईचारे और सौहार्द्र के साथ मनाने की अपील की। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है और इसे शांति व सद्भाव के साथ मनाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन की अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रहेगी। किसी भी प्रकार की अफवाह या उकसावे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी। भ्रामक पोस्ट या आपत्तिजनक संदेश फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई क...