बरेली, मार्च 3 -- शासन ने बरेली के लिए होली का तोहफा दिया है। राज्य सड़क निधि से जिले की 71 सड़कों के लिए अवशेष धनराशि के रूप में 1272.62 लाख रुपये जारी किए गए हैं। इस धनराशि का उपयोग प्रत्येक दशा में 31 मार्च 2026 तक किया जाना है। कार्य संपादन के अनुरुप उपयोगिता प्रमाण पत्र शासन को 30 अप्रैल 2026 तक उपलब्ध कराना है। फरीदपुर बीसलपुर मार्ग के किमी तीन से 21 तक सामान्य मरम्मत के साथ नवीनीकरण के लिए 72 लाख रुपये जारी किए गए हैं। टांडा से मुशराह मार्ग के किमी दो से क्षतिग्रस्त ह्यूम पाइप पुलिया के स्थान पर आरसीसी पुलिया के निर्माण के लिए 3.32 लाख रुपये जारी हुए हैं। टांडा से पड़वा होते हुए देवपुर तक मार्ग के एक किमी के आबादी भाग के निर्माण को आठ लाख रुपये रिलीज हुए हैं। एनएच 24 से भदपुरा मार्ग के लिए 5.85 लाख, मनौना से विजयनगला मार्ग के लिए न...