बिजनौर, मार्च 2 -- चांदपुर। जेपी पब्लिक स्कूल में इस वर्ष होली का उत्सव विशेष उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। बोर्ड परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने आए विद्यार्थियों का होली के रंगों ने परीक्षा का तनाव कम कर दिया। विद्यालय परिसर रंगों, हंसी और खुशियों से सराबोर नजर आया। विद्यालय के प्रबंधक विकास गुप्ता (रॉकी) ने विद्यार्थियों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। साथ ही विद्यार्थियों को सुरक्षित और मर्यादित तरीके से त्योहार मनाने का संदेश देते हुए सभी क्षेत्रवासियों को भी होली की बधाई दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनीत तोमर ने विद्यार्थियों के साथ रंगोत्सव में भाग लेते हुए कहा कि त्योहार जीवन में सकारात्मक ऊर्जा भरते हैं और परीक्षा जैसे दबाव को कम करने में सहायक होते हैं।

हि...