हापुड़, फरवरी 28 -- मोहल्ला गढ़ी में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रवक्ता व पश्चिमी प्रांत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीएम चौहान ने कहा कि होली और रमजान आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि होली हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है, वहीं रमजान पवित्रता और त्याग का प्रतीक है। दोनों पर्व समाज को एकजुट रहने की सीख देते हैं। सीएम चौहान ने कहा कि देश एक लोकतांत्रिक राष्ट्र है, जहां हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी मिलजुल कर रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल समाज को बांटने का प्रयास करते हैं, जबकि आम आदमी पार्टी जाति और धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर आम जनता की मूलभूत सुविधाओं पर काम करती है। उन्होंने दिल्ली और पंजाब में शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली-पानी की सुविधाओं का उदाहरण देते हुए ...