रुडकी, फरवरी 28 -- होली के पर्व और रमजान माह को लेकर पुलिस ने शनिवार को कोतवाली परिसर में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों और ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की। कहा कि त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी के निर्देशन में आयोजित इस बैठक में पुलिस अधिकारियों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। पुलिस ने कहा कि एक ओर रमजान का महीना चल रहा है और दूसरी ओर रंगों का त्योहार होली भी नजदीक है। ऐसे में सभी वर्गों को एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए मिलजुल कर त्योहार मनाना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.