कन्नौज, मार्च 6 -- तालग्राम, संवाददाता। नगर पंचायत तालग्राम में शुक्रवार को गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। रमजान के पाक महीने में हिंदू समाज के रामनिवास शर्मा ने रोज़ेदारों के लिए इफ्तार दावत का आयोजन किया, जिसमें नगर पंचायत चेयरमैन मोहसिन खान सहित कई लोग शामिल हुए। इफ्तार के दौरान सौहार्द और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर चेयरमैन मोहसिन खान ने रामनिवास शर्मा को होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें प्रेम का रंग लगाकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि त्योहारों का असली उद्देश्य आपसी प्रेम, भाईचारा और इंसानियत को मजबूत करना है। रामनिवास शर्मा ने कहा कि रमजान और होली जैसे पर्व समाज में एकता और सौहार्द का संदेश देते हैं। ऐसे अवसर लोगों को एक-दूसरे के करीब लाते हैं और समाज में आपसी विश्वास को मजबूत करते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.