बदायूं, मार्च 4 -- कादरचौक। होली और रमजान के मद्देनजर थाना अध्यक्ष विक्रम सिंह ने मंगलवार को पुलिस बल के साथ कस्बे में रूट मार्च कर शांति और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने रंगों की बाजार में पहुंचकर दुकानदारों से बातचीत की और त्योहार शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। अवैध शराब और हुड़दंग पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। थाना अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी प्रकार की खुराफात दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। इस दौरान पुलिस स्टाफ के साथ क्षेत्र के कई लोग भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...