हरिद्वार, फरवरी 28 -- रानीपुर कोतवाली पुलिस ने आमजन को संदेश दिया है कि आपसी सौहार्द, भाईचारे और कानून का सम्मान करते हुए ही त्योहार मनाए जाएं। शनिवार को होली और रमजान को लेकर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गोष्ठी हुई। एसएसपी के निर्देशन में हुई इस बैठक में संभ्रांत लोगों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष राणा ने कहा कि हुड़दंग, जबरन रंग डालना, अफवाह फैलाना या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शांति व्यवस्था भंग करने या आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि त्योहारों के दौरान गश्त ...