उन्नाव, फरवरी 28 -- शुक्लागंज, संवाददाता। शनिवार को गंगाघाट कोतवाली में आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक होली एवं रमजान माह को दृष्टिगत रखते हुए बुलाई गई थी, जिसकी अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी नगर दीपक यादव ने की। बैठक में थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम प्रधान, धर्मगुरु एवं तमाम संभ्रांत नागरिकों ने हिस्सा लिया। सीओ सिटी दीपक यादव ने सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों को संबोधित करते हुए त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली और रमजान दोनों ही त्योहार आपसी मेलजोल और खुशियों के प्रतीक हैं, इसे शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाना चाहिए। बैठक में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, जलापूर्ति एवं स्वच्छता जैसे बुनियादी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.