सहारनपुर, मार्च 2 -- पुवांरका। थाना जनकपुरी क्षेत्र के जनता रोड चकहरेटी कश्यप मार्किट में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने होली व ईद को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। थाना जनकपुरी के एसआई लाल सिंह, प्रदीप चिम्मा, शान्ति समिति के अध्यक्ष जयवीर राणा ने सभी से एक दूसरे का सम्मान करते हुए इंसानियत निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति शान्ति भंग करने का प्रयास ना करें। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर फूलों की होली खेली और शांतिपूर्वक त्योहार मनाने का एक दूसरे से वादा किया। प्रमोद कश्यप, महेंद्र, शाहनवाज, निसार अहमद, मास्टर आलम, तौफीक, नूर अहमद, सुखबीर कश्यप, भूषण, इश्म सिंह, नसीम अहमद, रिंकू कश्यप, मनीष, भूरा कश्यप आदि रहे।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.