देहरादून, फरवरी 28 -- एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर जिले के सभी थानों में हुई सर्वधर्म समभाव की बैठक देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता होली, ईद और वर्तमान में चल रहे रमजान माह के मद्देनजर दून पुलिस अलर्ट मोड पर है। त्योहारों को आपसी सौहार्द और शांतिपूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से, एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में सभी धर्मों के संभ्रांत नागरिकों, सीएलजी सदस्यों और जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से त्योहारों को मिलजुलकर मनाने की अपील की। इस दौरान सख्त हिदायत दी गई कि त्योहारों की आड़ में किसी भी नई परंपरा की शुरुआत नहीं की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि माहौल बिगाड़ने और अराजकता फैलाने वाले तत्वों से सख्ती से न...