मुंगेर, मार्च 2 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। होली और ईद को लेकर ट्रेनों में भारी भीड़ जारी है। परिवार संग पर्व व त्योहार मनाने की प्रवासियों में होड़ लगी है। उन्हें दिल्ली, मुम्बई और कोलकाता जैसे महानगरों से शहर पहुंचना आसान नहीं दिख रहा है। उन्हें कंफर्म टिकटें नहीं मिल पा रही है। वहीं लंबी वेटिंग टिकट पर जैसे-तैसे घर लौट रहे है। खासकर दिल्ली, मुम्बई और कोलकाता से आने वाली बिहार की ट्रेनों में ठसाठस भीड़ भी चल रही है। हालांकि रेल प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण को लेकर ईस्टर्न रेलवे कोलकाता के मालदा, आसनसोल, सियालदाह और हावड़ा के लिए 8 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इसमें मालदा मंडल के केवल दो जोड़ी ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया है। बावजूद इसके नियमित ट्रेनों में भारी भीड़ देखी जा रही है। ट्रेन में एक सीट चाहिए तो दलाल से मिलिए, 25 सौ रुपए ...