बिजनौर, फरवरी 27 -- होली त्योहार व ईद को लेकर थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में थाना प्रभारी निरीक्षक ने सभी त्योहारों को आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है। आगामी त्योहार होली व ईद पर्व पर शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार की शाम थाना प्रांगण में आयोजित बैठक में उपस्थित व्यक्तियों ने अपने-अपने विचार रखें। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक सर्वेंद्र शर्मा व संचालन क्राइम इंस्पेक्टर कांति प्रसाद शर्मा ने किया। इस दौरान थाना प्रभारी ने उपस्थित व्यक्तियों से सभी त्योहारों को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने होली पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की भी अपील की है वही उन्होंने सड़क हादसों को लेकर सभी से बाइक चलात...