कानपुर, मार्च 25 -- कानपुर। बांगरमऊ के कलावती वातानुकूलित गेस्ट हाउस में होली एवं ईद मिलन का भव्य आयोजन किया गया। संयोजक मोहम्मद इमरान सिद्दीकी एवं सद्दू मिश्रा ने प्रारंभ दीप प्रज्जवलन से किया। मुख्य अतिथि केए दुबे पद्मेश, आचार्य लंकेश एवं फारुख अहमद को 51 किलो की माला पहनाकर सम्मानित किया गया। फूलों की होली, राधा कृष्ण की रासलीला से शुरुआत हुई। पूर्व विधायक इरफान सोलंकी एवं पूर्व राज्य मंत्री सुधीर रावत ने कहा कि होली और ईद हृदय और आत्मा है जिन्हें शरीर से जुदा नहीं किया जा सकता है। मुख्य अतिथि पंडित केए दुबे पद्मेश ने कहा कि जिस समय दुनिया में अशांति हो तो शांति का संदेश भारत से ही विश्व को दिया जा सकता है। इसके लिए मन बड़ा करना पड़ेगा। विशिष्ट अतिथि आचार्य लंकेश, वरिष्ठ अधिवक्ता फारुख अहमद, कथावाचक शिवाकांत महाराज ने भी विचार रखे।

हि...