हरिद्वार, दिसम्बर 24 -- गैंडीखाता स्थित होली एंजल स्कूल में बुधवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद ने कहा कि शिक्षा ही बच्चों का भविष्य निर्धारित करती है और अच्छी शिक्षा से ही छात्र संस्कारवान बनते हैं। उन्होंने कहा कि आज कई शिक्षण संस्थान शिक्षा को व्यवसाय बनाकर अभिभावकों की जेब ढीली कर रहे हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में होली एंजल स्कूल शिक्षा को बढ़ावा देने का सराहनीय कार्य कर रहा है। यहां शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ऐसे आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा निखरती है और आत्मविश्वास बढ़ता है। चंडी देवी मंदिर के महंत भवा...