औरैया, फरवरी 28 -- औरैया,संवाददाता। नगर के एक्सिस पब्लिक स्कूल में होली का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगे गुलाल से सराबोर नजर आया, जहां नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने शिक्षकों के साथ मिलकर होली की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम की शुरुआत होली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए की गई। इसके बाद बच्चों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। पूरे आयोजन के दौरान सौहार्द और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से बच्चों को सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल होली मनाने का संदेश भी दिया गया। प्रधानाचार्य गुरमीत ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को आपसी मतभेद भुलाकर मिलजुलकर रहने की सीख दी। निदेशक दीपक ने पर्व के ऐति...