मुरादाबाद, फरवरी 25 -- फोटो मुरादाबाद। हैप्पी क्लब ने रामगंगा विहार स्थित एक होटल में होली उत्सव मनाया। सदस्यों ने एक दूसरे के गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। अध्यक्ष हरीश भसीन ने सभी से होली पर भाईचारा एवं शांति कायम रखकर किसी पर जबरन रंग न डालने की अपील की। बच्चों ने नृत्य आदि की प्रस्तुति कर मन मोह लिया। सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों की धूम रही। अध्यक्षता हरीश भसीन ने एवं संचालन महामंत्री पुनीत अग्रवाल ने किया। रूप कमल मोहेश्वरी, अनिल गुप्ता, गुलशन आहुजा, अतुल कुमार, नवीन गर्ग, आलोक अग्रवाल, वरुण भसीन, अंकुर, शिवांश, पिंकी भसीन, वनिता अग्रवाल, रेशमा अग्रवाल, भावना आहूजा, ममता गुप्ता आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...