होली-ईद मिलन समारोह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब
इटावा औरैया, मार्च 22 -- जैन बाजार स्थित रामचरित्र मिश्रा के आवास पर होली एवं ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जन जागरण अभियान, शराबबंदी आंदोलन, लोक समिति संस्था के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुल्तान सिंह ने की, जबकि संचालन नासवी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इरशाद अहमद ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने समाज में आपसी भाईचारा, सौहार्द और सहयोग की भावना को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को बढ़ावा देते हैं और आपसी दूरियों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।समारोह में स्थानीय गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं संस्था के सदस्यों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से हरदयाल पाल, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.