लखनऊ, मार्च 29 -- लखनऊ, संवाददाता। कृष्णा नगर, भोला खेड़ा स्थित राज स्टडी हॉल में रविवार को अधिवक्ता कल्याण समिति आलमबाग की ओर से होली व ईद मिलन समारोह में आपसी सौहार्द, एकता और भाईचारे की अनूठी मिसाल देखने को मिली। जिसमें क्षेत्र के अधिवक्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।समारोह का मुख्य आकर्षण कवि सम्मेलन रहा, जिसमें बिचक मिश्रा, सोमनाथ कश्यप, चंदन तिवारी और उत्कर्ष उत्तम ने अपनी ओजपूर्ण व हास्य-व्यंग्य रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। होली के रंग और ईद की मिठास के बीच कवियों की प्रस्तुतियों को खूब सराहा गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष कमलेश कुमार राय ने किया जबकि संचालन महामंत्री दिलीप पांडेय ने किया। अध्यक्ष कमलेश राय ने कहा कि इस...