सिद्धार्थ, फरवरी 27 -- बिस्कोहर, हिन्दुस्तान संवाद। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर कस्बा स्थित पुलिस चौकी पर गुरुवार को होली और ईद को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें सभी से अपील की गई कि दोनों त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर चंद्रकांत पांडेय ने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शराब पीकर हुड़दंग करने, माहौल बिगाड़ने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध सूचना की तुरंत पुलिस को दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश प्रसारित करने से बचें। चौकी इंचार्ज अमित कुमार शाही ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाई जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष ...