बागपत, मार्च 1 -- होली पर्व को देखते हुए अवकाश घोषित कर दिया गया है, लेकिन बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए आदेश जारी किए गए। स्पष्ट निर्देश हुए है कि अधिकारी जिला मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद रहेगी। बोर्ड परीक्षा के बीच होली पर्व के चलते चार दिन का अवकाश घोषित किया गया है। ऐसे में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को दुरुस्त रखा जाएगा। होली के हुड़दंग में कोई असामाजिक तत्व केंद्रों पर घुसने का प्रयास करेगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। स्ट्रांग रूम का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाएगा। स्ट्रांग रूम की की सुरक्षा त्रुटि की स्थित में मंडलीय संयुक्त निदेशक एवं परिषद मुख्यालय को सूचना दी जाएगी। कहीं केंद्र पर शिथिलता पाए गई, तो केंद्र व्यवस्था एवं नामित प्रभारी अधिकारी के विरूद्ध दं...