रुडकी, मार्च 3 -- रंगों के पर्व होली को लेकर सिविल अस्पताल प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। त्योहार के दिन संभावित मारपीट, झगड़े और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को लेकर इमरजेंसी व्यवस्था को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इमरजेंसी कक्ष में चार डॉक्टरों की विशेष तैनाती की गई है, जबकि नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ की संख्या भी दोगुनी कर दी गई है। सीएमएस डॉ. एके मिश्रा की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि सभी चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी ऑन कॉल उपलब्ध रहेंगे। कोई भी डॉक्टर या कर्मचारी शहर से बाहर नहीं जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.