मुजफ्फरपुर, मार्च 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। होली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ग्रामीण इलाके में कई थानों की पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। खासकर मिश्रित आबादी वाले इलाके में पुलिस विशेष नजर रख रही है। पुलिस लाइन में रविवार को जवानों को सुरक्षा व्यवस्था के एसओपी की ब्रीफ दी गई। जवानों को फुल ड्रेस में दंगा नियंत्रण का मॉक ड्रिल कराया गया। रिजर्व गार्ड के रूप में फोर्स रखी गई है। जरूरत पड़ने पर जिला मुख्यालय से रिजर्व गार्ड कूच करेंगे। डीएम और एसएसपी ने संयुक्त आदेश जारी कर जिले में 436 जगहों पर मैजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की तैनाती का आदेश जारी किया है। इसमें पूर्वी अनुमंडल इलाके में 190 जगह और पश्चिमी अनुमंडल क्षेत्र में 246 जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस जवान तैनात रहेंगे। थानेदारों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी विषम स्थिति ...