गया, मार्च 1 -- रंगों के महापर्व होली को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शरारती तत्वों और हुड़दंगियों पर नकेल कसने के लिए प्रशासन ने फूलप्रूफ तैयारी की है। संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बलों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। चार हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात जिले में 348 संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक करीब चार हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। प्रमुख चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष चौकसी बरती जा रही है। गयाजी शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन और हाई रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरों के मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.