मेरठ, मार्च 2 -- सरूरपुर। होली पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सरूरपुर थाना पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। संवेदनशील गांवों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना पर तुरंत नियंत्रण पाया जा सके। क्षेत्र में करीब 36 स्थानों पर होलिका दहन होना प्रस्तावित है जिसे लेकर सभी होलिका दहन स्थलों का जियो टैग कराया गया है। होली की तैयारियों को लेकर थाना प्रभारी गौरव सिंह के नेतृत्व में कस्बा हर्रा में फ्लैग मार्च किया। पुलिस बल ने मुख्य बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। व्यापारियों और स्थानीय लोगों से संवाद कर शांति एवं सौहार्द्र बनाए रखने की अपील की गई। त्योहार के दौरान ध्वनि प्रदूषण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से हर्...