वाराणसी, मार्च 2 -- वाराणसी। लहरतारा स्थित पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम दफ्तर में सोमवार को एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर त्योहार की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजन कर्मचारी एवं अधिकारियों के बीच पारस्परिक सौहार्द, संवाद एवं विश्वास को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर डीआरएम आशीष जैन, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक सहित विभिन्न विभागाध्यक्ष एवं मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में कार्यरत सैकड़ों कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। संचालन मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार एवं मंडल मंत्री राकेश पाल ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.