बागपत, फरवरी 28 -- बागपत। इस बार होली पर प्रधानमंत्री मोदी और यूपी के सीएम योगी के मुखौटे बाजार में छाए हुए हैं। बच्चों की पिचकारियों के नाम पहली बार इनके नामों पर रखे गए हैं। अबीर-गुलाल और पिचकारियां बेचने वाले भी इनके मुखौटे लगाकर सामान बेच रहे हैं। खिलाड़ी और कार्टून आदि के मुखौटों की भी मांग है। जबकि पचास से अधिक तरह के गुलाल और स्प्रे इस बार बाजार में मौजूद हैं। दुकानदार राजू ने बताया कि पिछले दो सालों की अपेक्ष इस बार मोदी और योगी के मुखौटों की खूब मांग अधिक है। अब तक तीन बार मंगवाए जा चुके हैं। आते ही बिक जाते हैं। हालात यह हैं कि इस बार बड़ी पिचकारियों पर भी इनके ही फोटो लगकर आ रहे हैं। बच्चों से लेकर बड़े तक इनके नाम लेकर ही खरीद रहे हैं। कुछ दुकानदार भी इनके मुखौटे लगाकर ही सामान बेच रहे हैं। इनके चश्मे और बाल तक की मांग हैं। क्रिक...