वाराणसी, फरवरी 25 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। होली पर त्योहारी दबाव कम करने के लिए मुम्बई, दिल्ली और रांची से स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें बनारस, कैंट और गोरखपुर से होकर चलेंगी। पूर्वोत्तर रेलवे (वाराणसी मंडल) के जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 6, 13, 20 और 27 मार्च को गाड़ी संख्या-09184 एसी स्पेशल ट्रेन बनारस से दोपहर 2.30 बजे प्रस्थान कर भदोही, जंघई, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं., अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल होते हुए तीसरे दिन सुबह 4.20 बजे मुम्बई सेंट्रल पहुंचेगी। इसी तरह 2 से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को गाड़ी संख्या-08629 वीकली स्पेशल रांची से रात 11.55 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन दोपहर 12 बजे कैंट आएगी। यहां से जौनपुर जं., औड़िहार, मऊ होते हुए गोरखपुर रवाना होगी। वापसी यात्रा में 4 मार्च से एक अप्रैल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.