मुजफ्फरपुर, फरवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। होली पर डीजे, अश्लील गाने बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही सोशल मीडिया पर पैनी नजर रहेगी। हुड़दंगियों से सख्ती से निपटा जाएगा। डीएम सुब्रत कुमार सेन व एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शांति समिति एवं विधि-व्यवस्था की बैठक में यह निर्देश दिया। बैठक में शांति समिति के सदस्यों व गणमान्य लोगों से होली के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर सुझाव भी लिए गए। डीएम ने कहा कि होली आपसी प्रेम और सौहार्द का पर्व है। इसे किसी भी स्थिति में असामाजिक तत्वों द्वारा बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने थाना प्रभारियों को दो दिनों के भीतर थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक कर लेने का निर्देश दिया। इसकी निगरानी की जिममेवारी एसडीओ पूर्वी व पश्चिमी और एसडीपीओ को सौंपा गया। डीएम ने कहा क...