वाराणसी, मार्च 2 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। श्रीचित्रकूट रामलीला समिति की ओर से होली उत्सव की लीला का आयोजन सोमवार को किया गया। लीला का संपादन नरसिंह चबूतरा एवं बड़ागणेश स्थित अयोध्या भवन में हुआ। इस अवसर पर प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुध्न, माता जानकी एवं भक्त हनुमान के स्वरूपों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाए। उपस्थित भक्तों ने जय सियाराम का घोष कर प्रसन्नता जताई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने देव स्वरूपों को अबीर लगाकर आपस में अबीर लगाकर होली उत्सव मनाया। इस मौके पर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए उस्ताद अंसार अली और साथियों ने शहनाई की मंगलध्वनि छेड़ी। इस मौके पर लीला के व्यवस्थापक पं.मुकुंद उपाध्याय ने आरती कर भक्तों में प्रसाद वितरित किया। सुबोध अग्रवाल, मोहनकृष्ण अग्रवाल, सत्येंद्र राय, अभिनव उपाध्याय, अशोक सिंह, अयोध्या नाथ...