देवरिया, मार्च 3 -- लार/भागलपुर, हिन्दुस्तान टीम। होली का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार सख्ती दिखा रहा है। सोमवार को लार उपनगर में एडीएम प्रशासन प्रेम नारायण सिंह व एएसपी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने पैदल मार्च किया। साथ ही लोगों से शांति और सौहार्द के बीच त्योहार मनाने की अपील की। पैदल मार्च लार कस्बा चौकी से मेन मार्केट के रास्ते कस्बा तिराहा, गांधी मार्केट होते हुए चनुकी मोड़ तक गया। इस दौरान लोगों से अधिकारियों ने मुलाकात की। इसके बाद अधिकारी मेहरौना में चौकी से मेहरौना बाजार तक पैदल मार्च किया। अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर आमजन से शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवा...