मैनपुरी, अप्रैल 1 -- शहर के देवी बाईपास रोड स्थित सुदिती ग्लोबल एकेडमी में कक्षा नर्सरी से छठी तक का वार्षिक परीक्षा परिणाम उत्साह के साथ घोषित किया गया। इस वर्ष नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक नई शिक्षा नीति 2020 के तहत होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड प्रणाली लागू की। इसमें केवल अंक ही नहीं, बल्कि बच्चों के व्यवहार, रचनात्मकता, सामाजिक सहभागिता और शारीरिक विकास का भी मूल्यांकन किया गया। कक्षा 3 से 6 तक के परिणामों में सौम्या सिंह, देवांश चौहान, अक्षत परिहार, वंश, मिष्टी, नंदिनी, रितिक, अंजिल, वत्सल, चाहत, सिद्धि, अनिका, अर्पित और अचिंत मोदी जैसे विद्यार्थियों ने अपने-अपने वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छोटे बच्चों को रैंकिंग के बजाय उनकी विशिष्ट क्षमताओं के लिए ऑलराउंडर स्टार और स्मार्ट थिंकर जैसे विशेष अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया। वरिष्ठ प...